{"_id":"5b0cc5ac4f1c1b8a6e8b5278","slug":"unnao-4-people-died-in-the-storm-with-lightning-which-lashed-parts-of-the-city-this-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के उन्नाव में मौत बनकर गिरी बिजली, 4 लोगों की सांसें थमीं और 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के उन्नाव में मौत बनकर गिरी बिजली, 4 लोगों की सांसें थमीं और 5 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 May 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
तूफान ने एक बार फिर लोगों को अपना निशाना बनाया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव में सोमवार की शाम तेज आंधी और बारिश ने कहर ढा दिया। यहां बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है 5 लोग घायल हैं। तेज आंधी और बिजली गिरने से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। एक्शन लेते हुए डीएम ने राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा है। इस आदेश के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें कि पिछले 4 दिन से चढ़ते मई के तापमान ने हालत ऐसी कर दी है कि पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक शहर दर शहर रिकार्ड तोड़ती तपिश से त्राहि-त्राहि मची हुई है। पानी की कमी है, बिजली का संकट है और आसमान से जैसे अंगारे बरस रहे हैं।तपती गर्मी और लगातार बिगड़ रहे मौसम को लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है।

Unnao: 4 people died in the storm with lightning which lashed parts of the city this evening. All the bodies sent for postmortem. Several houses damaged and trees uprooted in the region. pic.twitter.com/WTYwgp9JqQ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 28, 2018
विज्ञापन