फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: 4 day old dead body of a youth found in a closed room

Unnao: बंद कमरे में मिला युवक का 4 दिन पुराना शव, परिजन बोले- दिमागी हालत ठीक नहीं थी, शराब का था लती

Sat, 22 Apr 2023 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Apr 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
Unnao: 4 day old dead body of a youth found in a closed room
युवक की फाइल फोटो व घटना की जानकारी देते पिता - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज में गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदा नगर चौकी के मोहल्ला आदर्श नगर राम गली में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक का बंद कमरे में 4 दिन पुराना शव मिला है। गंध आने पर पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक अकेले रहता था। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और शराब का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के माता-पिता व अन्य परिजन चंडीगढ़ में रहते हैं।
विज्ञापन


आदर्श नगर रामनगर मोहल्ले में रहने वाले मनोज अवस्थी (30) पुत्र शिव नरेश अवस्थी पिछले 1 साल से अकेले ही अपने घर में रह रहा था। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई गुड्डू अवस्थी पुत्र रामनरेश अवस्थी ने बताया कि मनोज शराब का लती था और आए दिन सभी से झगड़ा करता था। मनोज की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। बीते बुधवार को जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो छत से जाकर उसे आवाज लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। चचेरे भाई ने बताया कि मनोज मकान के अपने हिस्से में रहता था। जिसमें बीच में दीवार उठी हुई है।
विज्ञापन


अगले दिन गुरुवार को गुड्डू ने चंडीगढ़ में रहने वाले उसके माता-पिता को फोन पर सूचना दी कि मनोज ने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और कोई मूवमेंट नहीं है। गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार को गंध आने पर एक बार फिर मनोज के माता-पिता को सूचना दी। शनिवार को उसके माता-पिता आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गय। अंदर मनोज का सड़ा हुआ शव पड़ा था, जिससे भीषण गंध आ रही थी और शव में कीड़े पड़े हुए थे। बिंदा नगर चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा ने बताया शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मृतक के पिता की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।


पिता का कहना है कि बेटे की दिमागी हालत ठीक ना होने और आए दिन झगड़ा करने कारण उन्होंने 1 साल पहले चंडीगढ़ से शुक्लागंज वाले मकान में रहने के लिए भगा दिया था। जबकि वह स्वयं 15 साल पहले शुक्लागंज छोड़कर चंडीगढ़ में बस गए थे। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed