फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unlock 1.0 in kanpur: travel for trains from today

अनलॉक-1: श्रमशक्ति तैयार, आज से करें ट्रेनों का सफर, जल्द ही रिवर्स शताब्दी भी चलेगी

Mon, 01 Jun 2020 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Unlock 1.0 in kanpur: travel for trains from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस सोमवार से अपने पूर्व निर्धारित समय से प्लेटफार्म नंबर एक से चलेगी। स्पेशल बनकर कानपुर होकर 60 ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें पुष्पक, प्रयागराज, गोमती, संपूर्ण क्रांति समेत लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें होंगी। जल्द ही कानपुर से नई दिल्ली के बीच रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस भी चलने लगेगी।
विज्ञापन


एक जून से चलने वालीं ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मॉकड्रिल किया गया। निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान कुछ स्टाफ को यात्री बनाकर स्टेशन में प्रवेश से लेकर ट्रेन में बैठाने तक की तैयारी परखी गई। देखा गया कि कहां-कहां अधिक  स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। टीसी, टीटीई, आरपीएफ समेत कॉमर्शियल टीम की तैनाती व करंट काउंटर बुकिंग की स्थिति भी जांची गई।
विज्ञापन


श्रमशक्ति प्लेटफार्म नौ पर आएगी, एक से जाएगी
श्रमशक्ति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से रात पौने 12 बजे रवाना होगी। जबकि सुबह साढ़े छह बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर आएगी। सिटी साइड से ही यात्रियों की निकासी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट काउंटर से भी मिलेंगे टिकट
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म एरिया में सिर्फ कन्फर्म और आरएसी टिकट वालों को ही प्रवेश मिलेगा। वेटिंग वाले टिकट कन्फर्म होने तक जनरल टिकट घर के हॉल में इंतजार करेंगे। श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वालों का रिजर्वेशन चार्ट शाम सात बजे बन जाता है। इसके बाद तमाम लोग टिकट कैंसिल करा देते हैं। जिससे सीटें खाली हो जाती हैं। इससे यात्री करंट काउंटर से कन्फर्म टिकट ले सकते हैं। श्रमशक्ति छूटने के दो घंटे पहले तक (रात पौने 10 बजे तक) ही करंट काउंटर खुलेगा। ऑनलाइन करंट बुकिंग भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed