फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle trampled bike-riding uncle and niece in Hardoi, niece died, police sent body for post-mortem

Hardoi Accident News: बाइक सवार चाचा-भतीजी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 14 Jun 2022 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 09:47 AM IST
सार

पाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को रौंद दिया। हादसे में भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Unknown vehicle trampled bike-riding uncle and niece in Hardoi, niece died, police sent body for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में जेष्ठ पूर्णमासी पर गंगा स्नान के लिए  जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी नेहा (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह चार बजे वह अपने चाचा रोहित (26) के साथ बाइक से घटियाघाट गंगा स्नान के लिए निकली थी। कटरा बिल्हौर हाईवे पर भदौरिया ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

हादसे में नेहा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रोहित हेलमेट लगाए हुए था। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को सवायजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बबलू ने बताया कि नेहा दो भाइयों के बीच सबसे छोटी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed