फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle hit the bike in Hardoi, cousins died a painful death, police sent the bodies for postmortem

Hardoi: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Tue, 22 Oct 2024 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

Hardoi News: मझिला थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike in Hardoi, cousins died a painful death, police sent the bodies for postmortem
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कस्बे के थाना मझिला क्षेत्र में आलमनगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो सगे चचेरे भाइयों की मौत हो गई। ग्राम बेधुआं निवासी शिव कुमार (30) उर्फ सोरल पुत्र श्रीपाल अपने चचेरे भाई अजय कुमार (20) उर्फ अज्जू के साथ सुनौआ पुल की ओर से अपन बाइक से अपने गांव आ रहे थे। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

आलमनगर की पुलिया के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिव कुमार हेयर कटिंग का कार्य करता
विज्ञापन

था। वह अपने छह भाइयों में पांचवा था। वहीं, मृतक  अजय बुग्गी तांगा चलाता था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
दोनों युवक अविवाहित थे। शिवकुमार ने मंगलवार की सुबह अपनी बाइक बेच दी थी। इसके  बाद वह दूसरी बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ बिना किसी को बताए घर से चला गया था। दुर्घटना की सूचना आलमनगर के चौकी इंचार्ज रामलखन अवस्थी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed