{"_id":"63e535a937c37a52aa075358","slug":"unknown-vehicle-hit-the-bike-in-hamirpur-youth-was-not-wearing-helmet-painful-death-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक नहीं पहने था हेलमेट, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक नहीं पहने था हेलमेट, दर्दनाक मौत
Thu, 09 Feb 2023 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:35 PM IST
सार
राठ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्च्यूरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्च्यूरी में रखवा दिया है। वहीं, घायल का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जनपद कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी राजेश निषाद (22) पुत्र प्रताप निषाद अपने साथी कन्हैया (19) और एक अन्य साथी (20) के साथ बाइक से कलौली तीर में शादी समारोह जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रात 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि राजेश निषाद की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना देकर शव मोर्च्यूरी री में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन