फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University, Unnao Stadium, Cantonment FC and Super Strikers in the semi-finals

Kanpur News: यूनिवर्सिटी, उन्नाव स्टेडियम, कैंटोनमेंट एफसी और सुपर स्ट्राइकर सेमीफाइनल में

Wed, 27 May 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
University, Unnao Stadium, Cantonment FC and Super Strikers in the semi-finals
छावनी के आजाद पार्क में कानपुर यूनिवर्सिटी व सुपर स्टाइकर के बीच चलता फुटबॉल का मुकाबला।  - फोटो : संवाद
कानपुर। कैंटोनमेंट क्लब की ओर से आयोजित 7 ए साइड रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को कैंट स्थित आजाद पार्क में खेले गए। इनमें यूनिवर्सिटी एफसी, उन्नाव स्टेडियम, कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और सुपर स्ट्राइकर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहला मुकाबला मैचलेस एफसी और उन्नाव स्टेडियम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन पहला हाफ गोल रहित रहा। उन्नाव स्टेडियम के दिग्विजय ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अरमापुर और यूनिवर्सिटी एफसी आमने-सामने थे। यह मैच 0-0 पर समाप्त हुआ और पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। यूनिवर्सिटी एफसी ने 4-2 से जीत हासिल की। टीम के गोलकीपर शुभंकित शुक्ला ने निर्णायक बचाव किए। तीसरा मैच कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब और ग्रीनपार्क एफसी के बीच खेला गया। प्रथम सिंह ने दो गोल कर कैंटोनमेंट एफसी को 2-0 से मजबूत जीत दिलाई। समीर और कबीर ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दिन के चौथे मुकाबले में कैंट स्पोर्टिंग और सुपर स्ट्राइकर भिड़े। सुपर स्ट्राइकर टीम पूरी तरह हावी रही। कप्तान पारस ने शुरुआती 15 मिनट में दो गोल किए। आदर्श ने तीसरा और सौरभ ने चौथा गोल दागकर टीम को 4-0 से जीत दिलाई। कैंट स्पोर्टिंग के गोलकीपर शादाब खान ने कई शानदार बचाव किए। इस अवसर पर टूर्नामेंट के सचिव अजीत सिंह उपस्थित थे। आसिफ इकबाल, अमित नारंग और सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। एमएम खान और गोविंदा कुमार समेत अन्य सदस्य भी वहां थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed