{"_id":"69e141669e33b8f35b054eb7","slug":"university-transformed-by-modern-changes-in-five-years-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1492322-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांच साल में हुए आधुनिक बदलावों से बदलाव विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांच साल में हुए आधुनिक बदलावों से बदलाव विवि
विज्ञापन
कानपुर। 1976 से विवि आ रहा हूं, तब से लेकर अभी तक काफी बदलाव हुए हैं। जो आधुनिक बदलाव पिछले पांच सालों में हुए हैं, उन्होंने विवि को पूरी तरह से बदल दिया है। यह बात छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पूर्व छात्र डॉ. एएस प्रसाद ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के मौके पर गुरुवार को विवि में आयोजित सफर शिखर तक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि कुलपति दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। विवि केवल अपने भव्य भवन से नहीं बल्कि अपने अच्छे एकेडमिक कल्चर से पहचाना जाता है। प्रो. पाठक ने पांच सालों में इन दोनों पर काम किया है। गुरुवार को विवि के ऑडिटोरियम में कुलपति के पांच साल 2021-2026 की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों से आए प्राचार्यों, प्रबंधकों ने कुलपति का सम्मान किया। पत्रकारिता विभाग ने पांच साल के सफर पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राकेश मिश्रा, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, कार्य परिषद के सदस्य डॉ. उमेश पालीवाल, सीए नीतू सिंह, प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, राकेश कुमार, प्रो. बीडी पांडेय, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. विनय त्रिवेदी, डॉ. कमलेश यादव ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रो. बृष्टि मित्रा, डॉ. नमिता तिवारी, डॉ. अंशु यादव, डॉ. अनुराधा कलानी, प्रो. नीरज कुमार, डॉ. दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे।