फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University inaugurated on Acbitiai dhanwarsha

यूनिवर्सिटी बनते ही एचबीटीआई पर धनवर्षा

Tue, 19 Jan 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
University inaugurated on Acbitiai  dhanwarsha
यूपी की तीसरी टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनने के बाद हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) पर धनवर्षा होगी। सत्र 2016-17 में 85 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा, जिससे सुविधाएं, संसाधन बढ़ाए जाएंगे। बीटेक, एमटेक, एमबीए का नया कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


एचबीटीआई को टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव 29 जनवरी से प्रस्तावित विधानसभा के बजट सत्र में रखा जाएगा। इस पर कैबिनेट की मुहर पहले ही लग चुकी है। प्रस्ताव विधानसभा से पास होने के बाद अनुमोदन के लिए राज्यपाल राम नाईक के पास जाएगा। राज्यपाल से अनुमोदन मिलने के बाद यूनिवर्सिटी अमल में आएगी।
विज्ञापन


यह काम 30 जून तक पूरा किया जाना है। इससे पहले ही सुविधा-संसाधनों पर बजट खर्च करने का प्रावधान कर दिया गया है। निदेशक प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 55 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। यह धनराशि यूनिवर्सिटी बनने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसका इस्तेमाल लैब, लाइब्रेरी और क्लास रूम की सुविधा बढ़ाने पर किया जाना है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने 10 करोड़ रुपये बजट देने का एलान किया है। इससेयूनिवर्सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed