{"_id":"60f1dced8ebc3ec75d6f4e7f","slug":"university-examination-starts-at-38-centers-with-kovid-protocol-akbarpur-news-knp6406453167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकाल के साथ 38 केंद्रों पर विवि की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकाल के साथ 38 केंद्रों पर विवि की परीक्षा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के 38 केंद्रों में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हुई। बीए से लेकर एमकॉम तक की परीक्षाएं तीन पालियों में कराई गई। परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया गया। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई।
कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सावधानी पूर्वक शुरू कराई गई हैं। प्रत्येक पाली के बाद सीटों को सैनिटाइज कराया गया। अंदर आने से पहले परीक्षार्थियों को मास्क लगाने के लिए कहा गया। पहली पाली में सुबह 8 से 9:30 बजे तक बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी साहित्य की परीक्षा हुई। इसके बाद दूसरी पाली में 11 से 12:30 बजे तक बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य की व एलएलबी की परीक्षा हुई।
तृतीय पाली में 2 से 3:30 बजे तक एमकॉम की परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रत्येक कॉलेज में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले हाथों को सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भुवनेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए पहले दिन की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद खाली व भरी हुई ओएमआर सीट स्पीड पोस्ट से तत्काल विश्वविद्यालय को भेजी गई। ये व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है।
पुखरायां में कई परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम
पुखरायां। कस्बा के आरएसजीयू पीजी कॉलेज, प्रेमा देवी महाविद्यालय व मूसानगर के नजीरी महाविद्यालय में शुक्रवार से विवि की परीक्षाएं शुरू हो गई। कोविड नियमों के अनुसार परीक्षार्थियों को कॉलेज गेट के अंदर प्रवेश दिया गया। कस्बे के आरएसजीयू पीजी कॉलेज में गेट पर डॉ. मुकेश चंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं की जांच कराई।
परीक्षा प्रभारी डॉ. पर्वत सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में बीए द्वितीय वर्ष के 38, द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष में पंजीकृत 170 में 163 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। यहां श्रीरामपुर के यशोदा कुंवर महाविद्यालय, शाहजहांपुर के महादेवी महाविद्यालय के परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रेमा कटियार महाविद्यालय में पुखरायां के विशंभरनाथ महाविद्यालय, छतेनी के तथागत महिला महाविद्यालय के परीक्षार्थियों में एग्जाम दिया।
सुबह की पाली में 43 में 41 परीक्षार्थी और शाम को 73 के सापेक्ष 71 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं मूसानगर के नजीरी महाविद्यालय की केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुधा पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 287 के सापेक्ष 272 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। (संवाद)