फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Universities in Faridabad, Hapur and Firozabad denied the existence of their degrees.

Kanpur News: फरीदाबाद, हापुड़ और फिरोजाबाद के विश्वविद्यालयों ने अपनी डिग्री होने से नकारा

Fri, 27 Feb 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Universities in Faridabad, Hapur and Firozabad denied the existence of their degrees.
कानपुर। डिग्री की खरीद फरोख्त की जांच में कई जानकारी सामने आई हैं। शैलेंद्र कुमार ओझा और उसके साथियों की बेची डिग्री ऑनलाइन तो दिख रहीं थीं लेकिन एसआईटी के सदस्यों ने जब फरीदाबाद, हापुड़ और फिरोजाबाद की तीन यूनिवर्सिटी जाकर पड़ताल की तो गजट में इनका कोई जिक्र नहीं मिला। वहां के यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अपनी डिग्री होने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि एसआईटी की पांच टीमें मंगलवार को फरीदाबाद की लिंग्या, हापुड़ की मोनाड, अलीगढ़ की मंगलायतन, सहारनपुर की ग्लोकल और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंची थीं। लिंग्या और मोनाड यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने डिग्रियां अपने यहां की होने से इन्कार कर दिया था। किदवईनगर पुलिस को आरोपियों के कार्यालय से लिंग्या की 100, मोनाड की तीन और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की 11 डिग्रियां मिलीं थीं। इन्हें संस्थानों ने जारी करने से इंकार किया है। वहीं, मंगलायतन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने आरोपियों में शामिल और फरार चल रहे विनीत के बारे में एसआईटी को अहम जानकारी दी। बताया कि वह गाजियाबाद का रहने वाला है और पहले यूनिवर्सिटी के लिए मार्केटिंग का काम करता था। इसके बाद पुलिस उसके बारे में डाटा जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन

------
यह था पूरा मामला::

किदवईनगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही गोशाला स्थित शैल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में छापा मारा था। उन्हें नौ राज्यों के 14, नामी विश्वविद्यालयों की 1000 से ज्यादा डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बरामद हुए थे। यहां सर्वाधिक 357 डिग्री कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बरामद हुईं थीं। सभी की खास बात यह थी कि वह ऑनलाइन जांच में भी दिखाई दे रहीं थीं। यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाण पत्र भी मिले थे। पुलिस ने मौके से सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि पांच आरोपियों की अभी भी तलाश है। आरोपी 50 हजार रुपये में हाईस्कूल की मार्कशीट और 1.5 लाख रुपये में बीटेक की डिग्री दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed