फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unique marriage took place in Jalaun

विवाह बना आकर्षण का केंद्र: रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन व धनुष भंग के बाद दूल्हा-दुल्हन ने डाली वरमाला

Thu, 02 Mar 2023 03:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 03:05 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में अनोखे अंदाज में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन व धनुष भंग के बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। 

विज्ञापन
Unique marriage took place in Jalaun
धनुष भंग के बाद डाली वरमाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जालौन जिले में बुधवार रात हुआ विवाह जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कदौरा क्षेत्र के कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन और धनुष भंग के बाद विवाह संपन्न हुआ। 28 फरवरी बुधवार को कामता वर्मा की पुत्री पूनम की बरात रमेड़ी हमीरपुर से आई थी।

विज्ञापन


स्वागत सत्कार के बाद दूल्हे अभिषेक ने रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन और धनुष भंग के बाद दुल्हन को वरमाला डाली। जिस पर बरातियों और जनातियों ने पुष्प वर्षा करते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह कस्बा सहित क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। चारों तरफ लोगों ने इसकी सराहना की। कस्बे के लोगों ने कहा कि कानफोड़ू आवाज के साथ डीजे के चलन पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed