{"_id":"6ad91bd23b0215cc8809469f","slug":"a-special-drive-for-the-revision-of-the-electoral-roll-will-be-held-over-four-days-in-november-orai-news-c-224-1-ori1005-151422-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए नवंबर में चार दिन लगेंगे विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए नवंबर में चार दिन लगेंगे विशेष अभियान
विज्ञापन
उरई। विधानसभा की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए नवंबर में चार दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने या किसी तरह की गलती ठीक कराने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए 12 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया दो नवंबर तक पूरी की जाएगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।