फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister Smriti Irani lashed out at Congressmen

कांग्रेसियों पर जमकर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बोलीं राजीव गांधी फाउंडेशन लूटने वाली संस्था

Sun, 28 Jun 2020 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani lashed out at Congressmen
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड एवं अवध क्षेत्र की संयुक्त जन संवाद रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों की बहादुरी का बखान करते हुए झांसी की रानी को याद किया। दूसरी ओर राजीव गांधी फाउंडेशन को लूटने वाली संस्था बताकर कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका पर हमला भी बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कोविड-19 के सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के अलावा बाहर के असामाजिक तत्वों से भी हमें खतरा है। वे हमें ललकार रहे हैं, उनको लगता है कि भारत दो चुनौतियों से एक साथ निपट नहीं सकता। उन्हें शायद यह नहीं पता कि वाराणसी से सांसद बनाए गए व्यक्ति के हाथ में इस देश की कमान है। हम सब चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


 

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चीन से हाथ मिलाकर भारत की पीठ में खंजर भोंका है। आरोप लगाया कि देश के एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद करने के लिए मनमोहन सिंह के नेतृत्व की सरकार के माध्यम से सोनिया गांधी ने चीन को लाभ पहुंचाया। सम्राट साइकिल के नाम पर किसानों की जमीन लेकर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कर दी।

कहा कि जब संसद के दोनों सदनों में धारा-370 को हटाने की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय भी कांग्रेस ने विरोध जताया। वर्चुअल सभा में लखनऊ के मंच से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना से प्रदेश की जनता और सरकार ने बहुत अच्छे तरीके से संघर्ष किया है। दिल्ली के मंच पर स्मृति के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन उपस्थित थे।

लखनऊ में रैली का संचालन जेपीएस राठौर ने किया।  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सतीश महाना, बृजेश पाठक, कमल रानी वरुण, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, आनंद राज्यपाल, हनुमान मिश्रा, मुखलाल पाल, राम लखन रावत, मोहित पांडेय, सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed