फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti prayed at Siddhpeeth Muktadevi Temple

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सिद्धपीठ मुक्तादेवी मंदिर में मत्था टेका

Mon, 19 Oct 2020 10:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Oct 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti prayed at Siddhpeeth Muktadevi Temple
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को मंदिरों और घरों पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधिविधान से की गई। भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिद्धपीठों पर दर्शन किए। रविवार को मूसानगर की मुक्तादेवी और कथरी के कत्यायनी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग कराने के सफल प्रयास किये गए। पुखरायां के मौहर देवी, सिद्धेश्वरी, भोगनीपुर के रामजानकी, देवराहट की कालका देवी, अमरौधा की ज्वालादेवी, सुंदररानी मंदिरों दिनभर हवन पूजन होते रहे। केंद्रीय मंत्री ने सिद्ध पीठ माता मुक्तेश्वरी मंदिर में नवरात्र की द्वितीया के दिन मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सबेरे सिद्ध पीठ मुक्तादेवी में मत्था टेका। विधिविधान से पूजा अर्चना करके चढ़ावा चढ़ाया। देश के अमन चैन की प्रार्थना की। कहा कि व्रत पर्व और धार्मिक कार्यक्र्तम हमारी संस्कृति की पहचान है। सनातन काल से लोग नवरात्र में मां आदि शक्ति का पूजन करते चले आ रहे हैं।

नवरात्र पारंपरिक पर्व है। श्रद्धानुसार नवरात्र में लोग हवन, पूजन भंडारे का आयोजन करते हैं। पंडित सुमित तिवारी ने विधि विधान के साथ केंद्रीय मंत्री का पूजन संपन्न कराया। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद, स्वामी कुटिस्थानंद गिरि, साध्वी निर्मल ज्योति, अजय शुक्ला मौजूद रहे।

पुखरायां के आचार्य राममोहन मिश्र ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। जिसका अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है। उनके हाथों में अक्षमाला और कमंडल सुसज्जित है। सच्चे से पूजा करने ज्ञान, सदाचार, एकाग्रता, लगन और संयम रखने की शक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed