फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti inaugurated power sub-station in Fatehpur, said electricity problem of 12 villages will end

Fatehpur: साध्वी निरंजन ज्योति ने किया विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, कहा-12 गांवों की बिजली समस्या होगी समाप्त

Tue, 12 Jul 2022 09:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 09:28 PM IST
सार

अमौली में 2.75 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र का केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस नए बिजली घर के शुरू हो जाने से उपभोक्ताओं को ओवरलोड, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या निजात मिलेगी।
 

विज्ञापन
Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti inaugurated power sub-station in Fatehpur, said electricity problem of 12 villages will end
विद्युत उपकेंद्र का अनावरण करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के अमौली में  केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ब्लॉक के लहुरी सरायं में 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बने विद्युत उप केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इससे 12 गांवों के उपभोक्ताओं की विद्युत समस्या का निस्तारण होगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक जनप्रतिनिधियों ने अपना और अपने रिश्तेदारों का विकास किया है। भाजपा सभी के विकास के लिए संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अब गांव में बगैर कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंथरा, तारापुर, बुढ़वा मिलाकर तीन फिडरों से क्षेत्र के 12 गांवों में बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

इन गांव के जर्जर तार हटाकर नया केबिल डाला जाएगा। इससे दुर्घटनाएं नहीं होंगी और बिजली चोरी भी रुकेगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा, मनोज निषाद, रज्जन लाल त्रिवेदी, श्यामलाल नेता, लाल सिंह राजपूत, मधुराज विश्वकर्मा, डॉ. शिव स्वरूप, महेश चौरसिया, राजेंद्र उत्तम, पंथू सिंह सचान, सनोज, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed