फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister of State Anupriya Patel visit to Kannauj

कन्नौज: अनुप्रिया ने पिता की जन्मस्थली का वास्ता देकर मांगे वोट

Mon, 14 Feb 2022 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Feb 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Anupriya Patel visit to Kannauj
सभा को संबोधित करतीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के बेहटा गांव में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिता स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल की जन्मस्थली का वास्ता देकर भाजपा को वोट देने की अपील की। अनुप्रिया ने मंच से भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण की तारीफ भी की।
विज्ञापन


सोमवार को चुनावी जनसभा में अनुप्रिया कहा कि भाजपा फिर से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। इस बार जो कार्य होने से छूट गए हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। विकास कार्य होने से ही तरक्की, खुशहाली और समृद्धि के रास्ते भी खुलेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
विज्ञापन


इस क्षेत्र से है गहरा लगाव
राज्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे पिता जन्मस्थली है। इसलिए मेरा सभी लोगों से बेहद लगाव है। जनसभा में कैलाश राजपूत, बनवारी लाल दोहरे अपना दल के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया। संचालन वीर सिंह भदौरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर और भगवान बुद्ध प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अभिषेक पांडे, मनोज अवस्थी, प्रदीप कनौजिया, संतराम कटियार, दीपक कटियार मुखलाल पालस सौरव कटियार, अंकुर कटियार, रामनाथ कटियार, मदन अग्निहोत्री  मौजूद रहे।

अर्चना पांडे के नहीं होने की रही चर्चा
भाजपा के तीन प्रत्याशियों में छिबरामऊ की अर्चना पांडेय सभा में मौजूद नहीं रहीं। इसकी चर्चा कार्यकर्ताओं में जोरों पर रही।

सोनेलाल पटेल सामुदायिक केंद्र का शुभारंभ
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया के तालग्राम सकरवार में सोनेलाल पटेल सामुदायिक विकास का शुभारंभ के समय भी छिबरामऊ की विधायक मौजूद नहीं थीं।

एक घंटे विलंब से पहुंचीं
अनुप्रिया पटेल को 12 बजे सभा को संबोधन करना था। एक घंटा विलंब से सभा स्थल पहुंची। जब तक कार्यकर्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed