{"_id":"5bc23950bdec22561b642c6e","slug":"union-minister-asked-woman-name-of-prime-minister-but-she-didnot-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गदगद होकर केंद्रीय मंत्री ने महिला से पूछा- ''प्रधानमंत्री कौन'', जवाब था 'अशोक', 'और ये भी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदगद होकर केंद्रीय मंत्री ने महिला से पूछा- ''प्रधानमंत्री कौन'', जवाब था 'अशोक', 'और ये भी'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर कल्याणपुर ब्लॉक के ख्योरा कटरी गांव में शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने पहुंचे थे। उन्होंने गांव की रूमा से पूछा कि आपको मकान मिला है। महिला ने हां में जवाब दिया। फिर पूछा किसने दिया है तो बोली, हां हमारे प्रधानमंत्री ने दिया है।
इससे खुश हुए मंत्री अगला सवाल कर बैठे। उन्होने महिला से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा। मंत्री के प्रश्न का उत्तर तो महिला ने तपाक से दे दिया। जवाब सुनते ही मंत्री ने ग्राम प्रधान को बुलाया। इसके बाद राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने उनसे पूछा आपने कोई जानकारी नहीं दी है। जानिए क्या था महिला का जवाब....

एक अन्य महिला से उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव
उन्होंने उससे प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो वह तपाक से बोली अशोक निषाद। इस पर मंत्री ने ग्राम प्रधान अशोक निषाद को बुलाया। कहा कि आपने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके बाद मंत्री ने खुद ही ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला समेत केंद्र की ओर से संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस बीच उन्होंने एक अन्य महिला से उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा।
सिलिंडर तो मिल गया है, पर चूल्हा अभी तक नहीं मिला
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव
उसने बताया कि सिलिंडर तो मिल गया है, पर चूल्हा अभी तक नहीं मिला। गांव की ज्यादातर महिलाओं ने बताया कि उन्हें अभी तक सिलिंडर ही नहीं मिला है। मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं शो हो रहे हैं, उन्हें अभी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मंत्री राम कृपाल ने कहा कि जिन लोगों का पैसा प्रधानमंत्री आवास योजना में फंसा हुआ है, उनके आवासों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पैसा पास कराने की व्यवस्था की जाएगी।
गांव के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी पता नहीं है
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव
अधिकारी गांव नहीं आते हैं क्या
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने पर मंत्री राम कृपाल ने पूछा कि क्या ग्राम विकास अधिकारी गांव में नहीं आ रहे हैं। गांव के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी पता नहीं है।
कथा पंडाल में लगी मंत्री की चौपाल
ख्योरा के दुर्गापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। लेकिन, शनिवार को पंडाल में मंत्री की चौपाल लगने से कथा नहीं हो पाई।