{"_id":"5ba715f0867a557ffa246702","slug":"underground-parking-arrangements-will-start-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की तर्ज पर कानपुर में पार्क के नीचे होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की तर्ज पर कानपुर में पार्क के नीचे होगी पार्किंग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:07 AM IST
सार
- केडीए ने शुरू किया शहर में चिह्निकरण
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर कानपुर शहर के व्यस्त बाजारों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्कों के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। केडीए वीसी किंजल सिंह ने ऐसे बाजारों और उनके आसपास पार्क चिह्नित करने के निर्देश दिए।
सबसे ज्यादा जाम पीरोड, सीसामऊ, गुमटी, अस्सी फीट रोड, गोविंद नगर, लाल बंगला आदि व्यस्त बाजारों में लगता है। यहां पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। इस वजह से इन बाजारों में दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। वीसी ने निर्देश दिए कि वे ऐसे पार्क चिह्नित करें, जो बाजार के नजदीक हों, ताकि लोगों को ज्यादा दूर तक पैदल न जाना पड़े। इन पार्कों में डबल स्टोरी भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। पर, पार्क का स्वरूप नहीं बदलेगा। केडीए गुमटी नंबर - 5 बाजार के पास दर्शनपुरवा पार्क में भूमिगत पार्किंग बनाएगा। इसके लिए एनओसी मिल गई है।
दूसरी ओर परेड में केडीए की मल्टीलेवल पार्किंग ‘केडीए क्रिस्टल’ दीपावली में शुरू हो जाएगी। वीसी ने बताया कि पहले इस पार्किंग का ठेका एक साल के लिए दिया जा रहा था, पर अब तीन साल के लिए दिया जाएगा। इस पार्किंग से नवीन मार्केट पहुंचने के लिए माल रोड पर फुटओवर ब्रिज बनेगा। इसमें लिफ्ट के बजाय एक्सेलेरेटर लगाए जाएंगे।