{"_id":"62541651cf16522fdd54767e","slug":"under-construction-guest-house-of-bsp-leader-anupam-dubey-sealed-action-will-be-taken-on-other-properties-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकिंग: बसपा नेता अनुपम दुबे का निर्माणाधीन गेस्ट हाउस सील, अन्य संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकिंग: बसपा नेता अनुपम दुबे का निर्माणाधीन गेस्ट हाउस सील, अन्य संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई
Mon, 11 Apr 2022 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:23 PM IST
सार
फर्रुखाबाद डीएम की ओर से बसपा नेता सहित तीन लोगों को कुर्की के नोटिस जारी किए गए थे। उनसे संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों के बारे में जवाब मांगा गया था। साथ ही, सही जवाब न देने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करने को कहा गया था।
विज्ञापन
निर्माणाधीन गेस्ट हाउस को सील करने पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्पेक्टर हत्याकांड में मैनपुरी जेल में बंद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे पर रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। पिछले दिनों उन्हें संपत्ति कुर्क करने के संदर्भ में डीएम ने नोटिस दिया था। इसमें 11 अप्रैल तक जवाब मांगा गया था। उनके वकील ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर जवाब देने के लिए 20 अप्रैल तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार शाम चार बजे नायब तहसीलदार फोर्स के साथ मोहम्मदाबाद के मोहल्ला तकीपुर स्थित डॉ. अनुपम दुबे के निर्माणाधीन गेस्ट हाउस पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभी सामान कागजों में दर्ज करने के बाद उसे सील कर दिया है। अब शहर में उनके होटल व अन्य संपत्ति पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में अनुपम दुबे सहित उनके भाई और सहयोगी के खिलाफ डीएम की ओर से नोटिस जारी कर संपत्ति अर्जित करने का स्रोत पूछा गया है। साथ ही, सही जवाब न देने पर संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करने को कहा गया था।
विज्ञापन