{"_id":"6a0f6df7113ed3765d0fb592","slug":"uncontrolled-gas-tanker-rams-into-tea-stall-two-people-including-cleaner-injured-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143042-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अनियंत्रित गैस टैंकर चाय की दुकान में घुसा, क्लीनर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अनियंत्रित गैस टैंकर चाय की दुकान में घुसा, क्लीनर समेत दो घायल
Fri, 22 May 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 22 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा मुंगीसापुर ओवरब्रिज के पास गुरुवार दोपहर औरैया से कानपुर की ओर जा रहा एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर और सर्विस लाइन की रेलिंग तोड़ते हुए एक घर के बाहर दुकान में जा घुसा। हादसे में टैंकर के क्लीनर समेत दो लोग घायल हुए हैं।
कानपुर-औरैया सर्विस लाइन पर आदिराम का मकान है। पास में ही एक चाय की दुकान है। आदिराम ने बताया कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब कानपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार गैस टैंकर ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए चाय की दुकान में आ घुसा। इससे अपरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। हादसे में टैंकर की केबिन में सो रहे क्लीनर नरेंद्र सिंह पुत्र काशी सिंह निवासी फूलपुर, थाना गोपीगंज जनपद प्रयागराज घायल हो गए।
वहीं, टैंकर से बचने के चंद्रवती पत्नी सोनेलाल निवासी लाड़पुर पैड थाना डेरापुर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। मौके पर पहुंचे मुंगीसापुर चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने गैस टैंकर को देखते हुए एहतियातन फायर ब्रिगेड टीम बुलाई। वहीं मार्ग पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए जेसीबी बुलाकर टैंकर की टक्कर से टूटे डिवाइडर और रेलिंग का मलबा हटवाया गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर के अनियंत्रित होने से भवन मालिक आदिराम कटियार की दुकान का काउंटर और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मौके पर नहीं मिला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।