कन्नौज: अनिंयत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 30 घायल, मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर चौकी के पास 186 कट पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे बस पर सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस व यूपीड़ा कर्मियों ने कडी मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे में करीब 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें से गंभीर घायल बिहार के जनपद अररिया के छपनिया गांव निवासी धीरज (19), दरभंगा के जलवाडा गांव निवासी संजीत (18), अररिया के सहलागर गांव निवासी मुशब्बीर (18), बोची गांव निवासी रब्बानी (30), साकिल परवानपुर गांव निवासी तोहित (30) को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।