फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrollable truck wreaks havoc in Kanpur: over speed and alcohol caused the accident, one killed and two in

कानपुर में बेकाबू ट्रक का कहर: ओवर स्पीड और शराब बनी हादसे का सबब, एक की मौत और तीन घायल

Sat, 17 Dec 2022 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:18 PM IST
सार

रावतपुर स्थित शनेश्वर चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक चाय की गुमटी में घुस गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrollable truck wreaks havoc in Kanpur: over speed and alcohol caused the accident, one killed and two in
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के शनेश्वर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित चाय की गुमटी में घुस गया। यह हादसा श्रेय हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के सामने हुआ, जो इतना भीषण था कि ट्रक खंभे को तोड़ता हुआ अस्पताल के गेट तक पहुंच गया।

विज्ञापन

इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में कई गाड़ियां ट्रक के नीचे दबकर चकनाचूर हो गईं। वहीं, लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़कर जमकर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

साथ ही, ड्राइवर और कंडक्टर को थाने ले आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह अस्तपाल के पास चाय की गुमटी में शिवनगर निवासी आनंद और उसका भाई विपिन साथ आए थे। वहीं, मौदहा निवासी उमर गुल के चाचा कमालुद्दीन भी चाय पी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नमक फैक्ट्री की ओर से आ रहा सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई विपिन, चाय विक्रेता अजय और कमालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे की वजह ओवर स्पीड और शराब सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed