{"_id":"6569787553d133c73b01b659","slug":"uncontrollable-truck-collides-with-divider-in-shivrajpur-and-falls-off-highway-one-died-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे गिरा, चालक की दर्दनाक मौत, क्रेन से बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे गिरा, चालक की दर्दनाक मौत, क्रेन से बाहर निकाला शव
Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM IST
आकाश दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:39 AM IST
सार
Kanpur News: राहगीरों से जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक का शव ट्रक से बाहर निकलवाया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष शिवकरण वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के शिवराजपुर में शुक्रवार सुबह दुबियाना गांव के सामने ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संत रविदास नगर जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलमऊ जगन्नाथपुर गांव निवासी रंजीत कुमार पाल (22) पुत्र सीताराम पाल ट्रक में सामान लादकर बिल्हौर शिवराजपुर होते हुए कानपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह क्षेत्र के दुबियाना गांव के सामने ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर लगे डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरकर पलट गया।
विज्ञापन
चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक का शव ट्रक से बाहर निकलवाया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष शिवकरण वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन