फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle-nephew shot in land dispute in unnao

यूपी: भूमि विवाद में चाचा-भतीजे को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 03 Jun 2020 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव, Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew shot in land dispute in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
दस बिस्वा जमीन के विवाद में बाइक सवार चार लोगों ने दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। गोली भतीजे की कलाई में और चाचा के सीने व हाथ में लगी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चाचा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी दक्षिणी अन्य थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। घायल युवक के बयान के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही है। जबकितीन अन्य की तलाश जारी है। एसओ ओम प्रकाश रजक ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के उदित खेड़ा गांव निवासी उदितखेड़ा गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ अर्जुन (35) गंगाचरण बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपने भतीजे शुभम (17) पुत्र रामबाबू यादव के साथ बाइक से पास के गांव इनायतपुर बर्रा गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक भतीजा शुभम चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों उन्नाव-संडीला मार्ग पर गांव से करीब चार किमी दूर फैजुल्लानगर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आए दो बाइक में सवार चार लोगों ने तमंचे से शुभम पर फायर किया। दाहिने हाथ में गोली लगने से बाइक समेत गिर गया। शुभम के अनुसार सड़क पर गिरते ही हमलावरों ने उसके चाचा अरविंद पर कई राउंड फायर किया। चाचा अरविंद के हाथ, सीने में गोली और शरीर के कई हिस्सों में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुभम के मुताबिक चारों आरोपी औरास कस्बे की ओर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर एसओ ओमप्रकाश रजक पहुंचे और दोनों घायलों को पुलिस जीप से औरास पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया।

बाद में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार अरविंद की हालत गंभीर है। औरास सीएचसी में इलाज के दौरान शुभम ने पड़ोस के गलरापुर गांव निवासी दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर हत्या के इरादे से गोली मारने का आरोप लगाया है।

उसने पुलिस को बताया कि चाचा अरविंद की 10 बिस्वा जमीन पर आरोपी पक्ष के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसी का विवाद चल रहा है। एएसपी धवल जायसवाल, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी ने भी औरास सीएचसी पहुंचकर घायलोंसे बात कर घटना की जानकारी ली।

एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल के मौैखिक बयान के आधार पर मुख्य आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। उसके तीन अन्य साथियों की भी तलाश जारी है।

अरविंद सहित पर तीन पर भी दर्ज है जानलेवा हमले की रिपोर्ट
घायल अरविंद यादव के पिता गंगाचरन ने 30 साल पहले आरोपी भगवानदीन से 1 बीघा 16 बिस्वा खेत खरीदा था। जो मुख्य आरोपी के खेत से मिला है। इस विवादित दस बिस्वा जमीन पर आरोपी ने आम व यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं। इसी जमीन को खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में एक महीने पहले 7 मई को जमीन को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे।

इसमें मुख्य आरोपी के बड़े भाई को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन दिन पहले पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को गोली लगने से घायल हुए अरविंद व शुभम के पिता रामबाबू और परिवार के शिवपाल पर सोमवार को ही जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed