{"_id":"62729984e73d9842037a0fd7","slug":"uncle-nephew-died-in-road-accident-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में गिरे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, घूमने निकले थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में गिरे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, घूमने निकले थे दोनों
Wed, 04 May 2022 08:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 May 2022 08:51 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में हुए दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चौराहे पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में मल्लावां कस्बा स्थित चौराहे पर बुधवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजा सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गोशाहपुर गांव निवासी कौशल (22) बुधवार को गांव शाहपुर गंगा निवासी भैयालाल के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। जहां से शाम को वह भतीजे अंशू (5) को बाइक से मल्लावां कस्बा घुमाने ले गया। मल्लावां चौराहे पर सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कौशल व अंशू बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान माधौगंज की तरफ से आए ट्रक नेे दोनों को रौंद दिया।

हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा कौशल हेलमेट नहीं लगाए था। घटना से चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर शवों को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान कौशल के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक को गौरी चौराहा के पास से पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।