फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncle kidnapped innocent in Auraiya, demanded ransom of two lakhs, arrested in police encounter

औरैया में मासूम का अपहरण: चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था मामा, दो लाख की मांगी फिरौती, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 07:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

Auraiya Crime: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्कूल गई मासूम का मामा ने अपहरण कर लिया। इसके बाद फोन कर दो लाख की फिरौती मांगी। जानकारी होने पर सक्रिया हुई पुलिस ने 10 घंटों के अंदर मासूम को बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Uncle kidnapped innocent in Auraiya, demanded ransom of two lakhs, arrested in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के पढ़ीन दरवाजा निवासी मासूम शुक्रवार को अपने भाई के साथ स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। स्कूल के पास दूर के मामा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के नाम पर उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

इसके बाद मासूम को 10 घंटो के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। शहर के पढ़ीन दरवाजा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी राधिका (05) व बेटा किशन (08) शहर के जेसीज चौराहा स्थित डीपीएम स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर पत्नी मेनिका बच्चों को लेने पहुंची तो उसे वहां सिर्फ बेटा किशन मौजूद मिला। पत्नी ने जब बेटी के बारे में पूछा तो बेटे ने बताया कि दीपक मामा (जो कि मेनिका का दूर का भाई है) निवासी लडुआपुर थाना डेरापुर कानपुर देहात अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर मांगी दो लाख की फिरौती
इसके कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने फोन कर बेटी के अपहरण करने और फिरौती के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज जिले समेत कानपुर देहात व जालौन में कई ठिकाने पर दविश दी।

आरोपी ने पुलिस पर झोंका फायर
देर रात फिरौती के पैसे लेने आने के दौरान पुलिस ने आरोपी को बिलरायां-पनवाड़ी राज्य मार्ग पर देवकली चौकी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। मासूम की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

एसपी बोलीं- नहीं बताया स्पष्ट कारण
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आरोपी ने घटना के पीछे कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। बस बहन से अनबन होने पर सबक सिखाने के नाम पर अपहरण करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed