{"_id":"5cf14dc3bdec220709710c9d","slug":"unclaimed-suitcase-found-in-gwalior-barauni-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर-बरौनी मेल में लावारिस अटैची मिलने से सनसनी, उन्नाव जंक्शन पर ट्रेन को रोक ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर-बरौनी मेल में लावारिस अटैची मिलने से सनसनी, उन्नाव जंक्शन पर ट्रेन को रोक ली गई तलाशी
Fri, 31 May 2019 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
लावारिस अटैची की जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव मेें ग्वालियर-बरौनी मेल के एसी कोच के पीछे जनरल डिब्बे में एक लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। एक यात्री ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी के साथ सिविल लाइन व एलआईयू स्टेशन पहुंच गई और लावारिस अटैची को कब्जे में लिया।
उसे खोलने पर जब कपड़े व अन्य सामान मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। अटैची किसकी है उसका जीआरपी पता लगाने में जुटी हुई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोलरूम को सूचना दी कि बरौनी मेल अप के जनरल कोच में एक अटैची लावारिस रखी है।
जैसे ही ट्रेन उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची वैसे ही जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस व एलआईयू के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने सूचना के आधार पर एसी कोच के पीछे के जनरल डिब्बे में जाकर लावारिस अटैची को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे खोला गया तो उसमें कपड़े, नया मोबाइल व अन्य घरेलू सामान मिला।
विज्ञापन
अटैची में ही बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर अस्पताल का एक पर्चा मिला। जिसमें सविता नाम की महिला का नाम लिखा है। अटैची में सब सामान्य मिलने के 15 मिनट बाद अधिकारियों ने ट्रेन को रवाना कर दिया। वहीं जीआरपी ने अटैची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि अटैचीधारक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।