{"_id":"5c8150b0bdec2213eb736e08","slug":"unclaimed-led-tv-found-in-kalindi-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस में लावारिस एलईडी टीवी मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस में लावारिस एलईडी टीवी मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच
Thu, 07 Mar 2019 10:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में गुरुवार को लावारिस एलईडी टीवी मिलने से हड़कंप मच गया। कालिंदी प्लेटफार्म नंबर नौ पर गुरुवार दोपहर 12 बजे आई। यात्रियों की सूचना पर कंट्रोल रूम से आए मैसेज पर जीआरपी ने इस टीवी को जब्त कर लिया है।
इसकी जांच भी कराई जाएगी। दो सप्ताह पहले कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट हुआ था। जीआरपी का कहना है कि नया एलईडी टीवी है। किसी यात्री का छूट गया होगा। इसके बाद बम निरोधक दस्ते से टीवी की जांच कराई गई। इससे पहले भी कालिंदी एक्सप्रेस के एक शौचालय में धमाका हुआ था।

कालिंदी एक्सप्रेस में हुआ था धमाका
कुछ दिन पूर्व कानपुर से 40 किमी दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देरशाम कालिंदी एक्सप्रेस (14723) की जनरल बोगी के शौचालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके से शौचालय और बैटरी बैकअप बॉक्स के परखचेे उड़ गए। बोगी में भी थोड़ा नुकसान हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके से ट्रेन और स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री उतर कर भागने लगे।
धमाके वाली जगह प्लास्टिक के बैग में जैश-ए-मोहम्मद एजेंट के नाम से धमकी भरा लेटर मिला है। इसमें कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच को उड़ाने की धमकी दी गई है। कोडवर्ड में लिखी एक डायरी भी मिली है। जिसकी अभी जांच चल रही है।