फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unchahar reached the station two hours late, Mahananda one hour late

Kanpur News: ऊंचाहार दो घंटा, महानंदा एक घंटे की देरी से पहुंची स्टेशन

Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unchahar reached the station two hours late, Mahananda one hour late
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के रूरा स्टेशन पर रुकने वाली अधिकतर ट्रेनें शनिवार को घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह चार बजकर बीस मिनट से दो घंटे की देरी से पहुंची। जबकि दोपहर में कानपुर की ही तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से डेढ़ बजे की जगह ढाई बजे आई।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर लोग अपने घर पहुंचने की जल्दी हैं और रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों की लेट लतीफी से लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों की देरी से पहुंचने के कारण कई यात्री निजी वाहनों से अपने गंतव्य के लिए निकल गए। कानपुर की तरफ जाने वाली लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से चली, जो सुबह साढ़े नौ बजे की जगह दस बजे पहुंची। शाम को आने वाली गोमती एक्सप्रेस साढ़े छह बजे की जगह आधे घंटे की देरी से सात बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह इटावा की तरफ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह आठ बजकर बीस मिनट से चालीस मिनट की देरी से चली और नौ बजे पहुंची। दिल्ली की तरफ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस पौने दो बजे से पंद्रह मिनट की देरी से दो बजे पहुंची। जबकि मुरी एक्सप्रेस चालीस मिनट की देरी से चलकर दो बजे की जगह दो बजकर चालीस मिनट पर आई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं, जो जल्द ही समय पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed