{"_id":"589ed8934f1c1b7e0b37bf86","slug":"uma-says-about-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे पीएम को रावण, गद्दाफी, हिटलर कहकर अपमानित करती आ रही कांग्रेसः उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे पीएम को रावण, गद्दाफी, हिटलर कहकर अपमानित करती आ रही कांग्रेसः उमा भारती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
हरदोई के मल्लावां में जनसभा के दौरान जल संसाधन मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक उमा भारती ने राहुल और सोनिया को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस की खूब बखिया उधेड़ी। उमा ने कहा कि पहले वाला पीएम ये कहता था कि मुझे कुछ नहीं पता। वह कुछ नहीं बोल पाता था अब भाजपा वाला पीएम बोलता है पीएम को सब कुछ पता है। तभी सबकी हालत खराब है।
पीएम मोदी के रेन कोट वाले बयान को सही ठहराते हुए उमा ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि उनके पीएम को अपमानित किया गया है जबकि वो लोग खुद हमारे प्रधानमंत्री को रावण, गद्दाफी, हिटलर कहकर अपमानित करते आ रहे हैं। अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जब 16 साल की जवान सुंदर लड़की अकेली बिना डरे घर चली जाए तो समझो कानून व्यवस्था ठीक है। जब महिला खुद को सुरक्षित महसूस करेगी तभी तो सुशासन आएगा। यूपी में कमल खिलेगा तो सब अच्छा होगा।