{"_id":"589edc314f1c1b2b62378cb5","slug":"uma-bharti-public-meeting-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भाजपा की लहर, सरकार बनते ही अपराधी हो जाएंगे शांतः उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भाजपा की लहर, सरकार बनते ही अपराधी हो जाएंगे शांतः उमा भारती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
मल्लावां हरदोई में भाजपा की केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने क्षेत्र के इसरापुर गाँव में रैली को सम्बोधित करते हुए सपा कांग्रेस के गठबंधन पर जम कर निशाना साधा। उमा ने कहा कि सपा कांग्रेस की नैय्या डूब रही है। सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है लेकिन प्रदेश में मोदी की लहर चल रही है।
ढाई साल की केंद्र सरकार पर और किसी भी मंत्री पर अब तक भ्रस्टाचार का एक भी आरोप नही लगा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 80 प्रतिशत अपराधी शांत हो जायेंगे और बचे 20 प्रतिशत अपराधियो को पुलिस ठीक कर देगी । उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा कि अखिलेश की कोई हैसियत नही है। उनको मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री बनाया था और राहुल गांधी तो फटा हुआ कुर्ता पहनते हैं। किसानो की दुखती रग पर हांथ रखते हुए कहा कि भारत के उत्तर प्रदेश में किसान पिछड़ा है। सरकार बनते कि किसानो की समस्या दूर की जायेगी। कांग्रेस की केंद्र सरकार पर कहा कि मनमोहन सिंह के जमाने में सबसे ज्यादा घोटाले हुए हैं। सरकार बनते ही 15 दिन के अंदर अपराधों पर अंकुश लगेगा और तीन साल के अंदर में प्रदेश के हर गांव में बिजली और सड़के ठीक होगी ।