फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uma Bharti gave statement against Swami Prasad Maurya

उमा भारती ने स्वामी प्रसाद पर साधा निशाना: बोलीं- बेचारे कहीं के नहीं रहे, जहां गए वहां हार गए

Mon, 06 Feb 2023 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

उमा भारती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बेचारे कहीं के नहीं रहे, हमारे यहां से गए और वहां भी हार गए। कहा कि उनके बयान से सपा का चेहरा सामने आ गया है। 

विज्ञापन
Uma Bharti gave statement against Swami Prasad Maurya
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमीरपुर जिले में राठ के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पहुंची। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सवाल करने पर उमा भारती ने कहा कि वह बेचारे कहीं के नहीं रहे, हमारे यहां से गए और वहां भी हार गए।

विज्ञापन


कहा कि उनके बयान से सपा का चेहरा सामने आ गया है। उमा भारती बोलीं कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवा दी थीं। बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के सवाल पर कहा कि गौपालन सरकार नहीं समाज की जिम्मेदारी है। जब किसान गो मूत्र और गोबर से आर्गेनिक खेती करने लगेगा तो अपने आप यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वहीं उन्होंने स्वामी ब्रन्हानंद जी की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी को उन्होंने चाणक्य जैसा संत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed