{"_id":"612608b48ebc3e79f17d9ae1","slug":"ujjwala-yojana-2-0-chief-minister-talks-to-women-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना 2.0: मुख्यमंत्री ने फतेहपुर समेत इन जिलों की महिला लाभार्थियों से की बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना 2.0: मुख्यमंत्री ने फतेहपुर समेत इन जिलों की महिला लाभार्थियों से की बात
Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
सार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने फतेहपुर, महोबा और हरदोई जिले की महिला लाभार्थियों से बात की।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना: महिला लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में उज्ज्वला योजना के 2.0 के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सरिता प्रजापति से सीधा संवाद किया। हथगाम ब्लॉक के केशवपुर मलैया गांव की सरिता प्रजापति से 6 मिनट तक चली वर्चुअल बातचीत में सीएम ने उनसे पूछा अभी तक खाना कैसे बनता था। जिस पर सरिता ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाया जाता था। सीएम ने सरिता से चूल्हा जलाने के लिए प्रयोग होने वाले उपले और लकड़ियों के प्रबंध की भी जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने यह भी पूछा कि चूल्हा जलाने के बाद बर्तन धुलने में भी दिक्कत होती रही होगी। महिला लाभार्थी ने सीएम को बताया कि यह सारी दिक्कतें अभी तक हो रही थीं। मगर उज्ज्वला गैस मिलने से चूल्हा जलाने से मुक्ति मिल गई।
इस अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, विशिष्ट अतिथि बिंदकी विधायक करण पटेल, अयहशाह विधायक विकास गुप्ता और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के प्रथम फेज में जनपद में 2.37 लाख लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। योजना के दूसरे फेज का बुधवार से शुभारंभ हुआ है।
कल्पना से सीएम ने की बात
महोबा जिले में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी कल्पना से सीएम ने बात की। इस दौरान, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ डॉक्टर हरिचरन, बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चेयरमैन दिलासा तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोनाली राठौर और रेखा देवी से की सीएम ने बात
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हरदोई में भी हो गयी। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में मौजूद लाभार्थियों में शामिल सोनाली और रेखा देवी से मुख्यमंत्री ने बात की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, डीएम अविनाश कुमार, एडीएम संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।