{"_id":"69b5caae5f7bacd3d10484db","slug":"uiet-and-iit-hyderabad-to-conduct-joint-research-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1455974-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूआईईटी व आईआईटी हैदराबाद साथ मिलकर करेंगे अनुसंधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूआईईटी व आईआईटी हैदराबाद साथ मिलकर करेंगे अनुसंधान
विज्ञापन
कानपुर। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विद्यालय (यूआईईटी) के सामग्री विज्ञान और धातुकर्म इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद के साथ अनुसंधान एवं उद्यमिता सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान अब स्टार्टअप विचारों के आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान, शैक्षणिक गतिविधियों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इसी क्रम में ईआईएम-सीएसजेएमयू छात्र अध्याय का उद्घाटन आईआईएम के अध्यक्ष प्रो. बीएस मूर्ति ने किया। इसके माध्यम से छात्र आईआईएम प्राइम पोर्टल पर स्टार्टअप और इंटर्नशिप में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा देश भर के एमएसएमई विभागों, आईआईटी, एनआईटी और विश्वविद्यालयों की ओर से आयोजित हैकाथॉन में भी सहभागिता का अवसर मिलेगा। प्रो. मूर्ति ने विभिन्न टीम और स्टार्टअप पिचिंग विचारों के विजेताओं के लिए लगभग 20 लाख रुपये के पुरस्कार पूल की घोषणा की। कहा कि छात्र अध्याय की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रति वर्ष पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एमएसएमई छात्रों को द्वितीय वर्ष से आईआईटी और एनआईटी से इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा।
समारोह में सीएसजेएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, आईआईटी के एमएसई विभागाध्यक्ष प्रो. कांतेश बलानी, डॉ. नीरज मोहन चावके, यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, डॉ. वीके कश्यप, डॉ. भूमिका यादव, डॉ. संदेश गुप्ता, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ. विशाल अवस्थी और डॉ. अभिषेक चंद्र उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन डॉ. अलका गुप्ता ने किया।