फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two youths riding a bike died due to collision with an unknown vehicle in Auraiya

Auraiya Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 17 Nov 2022 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Nov 2022 10:57 AM IST
सार

बिधूना-भरथना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक एरवाकटरा थाना क्षेत्र की एक शादी से फोटोग्राफी करके लौटरहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Two youths riding a bike died due to collision with an unknown vehicle in Auraiya
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना-भरथना मार्ग पर दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। चिरुकुआं पुलिया गांव के पास हुए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस और बिधूना कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को घटनास्थल से उठाकर सीएससी बिधूना परिसर में रखवाया है।

विज्ञापन

इसके बाद युवकों की जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई है। इटावा जनपद के थाना  बसरेहर निवासी विकास (23) पुत्र विनोद कुमार की बसरेहर में फोटो स्टूडियो की शॉप है। बुधवार को वह साथ में काम करने वाले योगेश (18) के साथ फोटोग्राफी के लिए गया था।  
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौनाकला निवासी आरिफ की शादी से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सुबह  साढ़े चार बजे बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरुकुआं पुलिया के समीप बिधूना-भरथना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट आने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शव सड़क पर पड़े होने पर राहगीरों ने बिधूना पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी मौके दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को उठवा कर सीएचसी बिधूना पहुंचाया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने बताया कि बाइक विकास चला रहे थे, जो सिर पर हेलमेट लगाए थे। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed