{"_id":"5eca4c868ebc3e907d08337a","slug":"two-youths-buried-by-mud-sinking-while-digging-wells-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: कुआं की खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से दो युवक दबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: कुआं की खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से दो युवक दबे, तलाश जारी
Sun, 24 May 2020 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
खुदाई करती जेसीबी व लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी जिलेदार (35) पुत्र महावरी, राजकुमार (22) पुत्र जवाहर, किशनवीर, जयचंद्र जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव नगला जुल्हा निवासी गुड्डू यादव के खेत में कुआं खोदने गए थे।
वहां 33 फीट गहरे कुएं में जिलेदार व राजकुमार नीचे खुदाई कर रहे थे। किशनवीर व जयचंद्र ऊपर मिट्टी खींच रहे थे। तभी सुबह करीब नौ बजे अचानक मिट्टी धसक गई। इससे जिलेदार व राजकुमार नीचे दब गए।
किशनवीर व जयचंद्र ने शाेर मचाया तो डर की वजह से गुड्डू यादव मौके से भाग गए। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से खुदाई शुरू कराई। करीब बीस फीट खुदाई हो चुकी है। अभी तक दोनों को निकाला नहीं जा सका है।