फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers die in the gutter of poisonous gas

नाले में उतरे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

Thu, 20 Jun 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two workers die in the gutter of poisonous gas
नाले में गिरने से दो कर्मचारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे परियोजना के तहत बाबूपुरवा अजीतगंज में हो रही नाले की सफाई के दौरान मंगलवार देर रात जहरीली गैस की चपेट में आने से दो निजी सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। हैलट में भर्ती तीसरे सफाई कर्मचारी की हालत गंभीर है। ये कर्मचारी एक ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। कहा कि ठेकेदार ने बगैर सुरक्षा उपकरण के ही कर्मचारियों को नाले में उतार दिया। तात्याटोपे नगर निवासी सतीश सचान व पुनीत सचान की एसएस इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है।
विज्ञापन


 

नमामि गंगे परियोजना के तहत बाबूपुरवा में नाले की हो रही थी सफाई

नमामि गंगे परियोजना के तहत नाले की सफाई का काम इसी फर्म को आवंटित है। कंपनी के सुपरवाइजर अमित सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 12 बजे ठेकेदार छोटेलाल अजीतगंज में 17 फीट गहरे नाले की सफाई करवा रहा था। बर्रा-8 निवासी कल्लू (28), गुजैनी ई-ब्लाक निवासी रॉबिन (22) समेत धन्नू, नयनचून, सूरज, इमरान, दीपक व राहुल इस काम में लगे थे।

नाले की सफाई के बाद ठेके दार ने रोका (पानी रोकने के लिए बनाया गया बंधा) हटाने को कहा। कल्लू ने नीचे उतरकर जैसे ही रोका हटाया, पानी के साथ-साथ गैस भी तेजी से निकल पड़ी। इसकी चपेट में आते ही कल्लू बेहोश होकर नाले में ही गिर गया। उसे बचाने के लिए रॉबिन और राहुल भी नाले में उतर गए। ये दोनों भी बेहोश हो गए।

 

जहरीली गैस के चपेट में आने से बेहोश होकर नाले में ही गिरे

इसके बाद ठेकेदार ने अन्य मजदूरों को बुलाकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तीनों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां से उन्हें हैलट भेज दिया गया। डॉक्टर ने कल्लू और रॉबिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। 

अपनी आंखों के सामने साथी कल्लू को मरता देख रॉबिन और राहुल से रहा नहीं गया। ये दोनों भी अपनी जान की परवाह किए बगैर नाले में उतर गए। हालांकि गैस की चपेट में आने से ये दोनों भी बेहोश हो गए। बाद में अस्पताल में कल्लू के साथ ही रॉबिन की भी मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed