फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women got second dose of corona vaccine even after death In Kanpur

यूपी: कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों में गड़बड़ी, मौत के बाद भी दो महिलाओं को लग गई दूसरी डोज

Thu, 09 Dec 2021 12:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

कानपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों में गड़बड़ी हो रही है। मौत के बाद भी दो महिलाओं को कोरोना की दूसरी डोज लग गई। बिना वैक्सीन लगवाए ही सर्टिफिकेट आ रहा है। 

विज्ञापन
Two women got second dose of corona vaccine even after death In Kanpur
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के हरबंस मोहाल की रहने वाली मुन्नी देवी अवस्थी (85) के निधन के 218 दिन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा दी। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने का सर्टिफिकेट भी दे दिया। 
विज्ञापन


इसी तरह शशि प्रभा गुप्ता को भी आठ दिसंबर को दूसरी डोज लगा दी गई है। उनकी मौत छह महीने पहले हो चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज के आंकड़े बढ़ाने में यह गड़बड़ी की जा रही है। 
विज्ञापन


इसके पहले भी कई लोग शिकायत कर चुके हैं। बिना वैक्सीन लगवाए ही सर्टिफिकेट आ गया। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली और सर्टिफिकेट के लिए परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय अवस्थी ने बताया कि उनकी माताजी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज चार मार्च को उर्सला में लगी थी। तीन मई को उनका देहांत हो गया। वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पाई। 

सात दिसंबर को अचानक उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि मुन्नी देवी अवस्थी को कमाल खां के हाता सेंटर पर वैक्सीन लग गई है। इसके साथ ही पूर्ण वैक्सीनेशन से संबंधित सर्टिफिकेट भी भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि एक-दो गड़बड़ी की ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed