फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two vicious arrested with intoxicant injection in Fatehpur, police recovered stolen mobiles, sarees and pistol

फतेहपुर: नशीले इंजेक्शन के साथ दो शातिर गिरफ्तार,  बरामद हुए चोरी के नौ मोबाइल, साड़ियां और  तमंचा 

Sun, 24 Apr 2022 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 06:36 PM IST
सार

सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि दोनों शातिरों पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उनके पास से नशे के इंजेक्शन, तमंचा, चोरी के मोबाइल और साड़ियां बरामद हुईं हैं। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

विज्ञापन
Two vicious arrested with intoxicant injection in Fatehpur, police recovered stolen mobiles, sarees and pistol
पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल हुआ। पुलिस ने दोनों के पास से नशीले इंजेक्शन के साथ चोरी के नौ मोबाइल, दुकान से चोरी साड़ियां और तमंचा बरामद किया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा इलाके का है। 

विज्ञापन

नशीले इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर कोतवाल आंनद प्रकाश शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम ने गढ़ीवा मोहल्ले के जंगल में छापेमारी की। मौके से पिंटू पटुवा निवासी बड़ा कुआं कोतवाली बिंदकी और राकेश कुमार निवासी गढ़ीवा को गिरफ्तार किया। पिंटू के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। उसके पास से बैग में 48 पीस नशीले इंजेक्शन, छह मोबाइल फोन, दो साड़ी बरामद हुईं। वहीं, दूसरे राकेश के पास से 36 पीस नशीले इंजेक्शन, तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए। साड़ियां 20 मार्च को हरिहरगंज स्थित कपड़े की दुकान से चोरी की गईं थीं। वहीं, बाकी चोरी का माल बेचना कबूला।

विज्ञापन

दोनों शातिरों पर दर्ज हैं कई मामले
सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि दोनों के पांच साथी 13 नवंबर 2021 गोलू रैदास निवासी दलीपुर मलवां, बबलू निवासी भूरागढ़ बांदा, शिवकुमार उर्फ शिवा, राजू उर्फ बंटा किमिदियापुर, गुड्डी निवासी देवगार्डेन राधानगर में पकड़े गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने पिंटू और राकेश के नाम कबूले थे। यह दोनों राधानगर के सीआरपीएफ जवान गोरेलाल के घर से चार मई 2021 को लाखों के जेवरात चोरी,20 अक्तूबर 2021 जयराम नगर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर 100 ग्राम सोने के जेवरात, एक लाख नगदी चोरी, 23 अक्तूबर 2021 खंभापुर में ऊषा देवी पत्नी भरोसा प्रसाद सूबेदार के घर से 75 ग्राम सोने के जेवरात, नगदी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed