फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two thousand note will be withdrawn from ATM soon

नोटबंदी के दो साल बाद एटीएम से हटेंगे 2000 के नोट, 100 और 200 की संख्या में होगा इजाफा

Thu, 29 Nov 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Two thousand note will be withdrawn from ATM soon
नोटबंदी के बाद चलन में आए 2000 के नोट जल्द ही एटीएम से हटाए जाएंगे। चुनिंदा एटीएम से ही अब 2000 के नोट निकाले जा सकेंगे। इनकी जगह आगामी चार माह तक 50 फीसदी एटीएम बूथों से 200 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार सभी बैंक अपने एटीएम नई करेंसी के माफिक तैयार कर रहे हैं। अधिकतर एटीएम में 500, 200 और 100 रुपये ही नोट मिलेंगे।

रिजर्व बैंक का पूरा फोकस अब दो सौ रुपये के नोट पर है। निकट भविष्य में न सिर्फ दो सौ रुपये की करेंसी का चलन बढ़ेगा, बल्कि शत प्रतिशत एटीएम इसके लिए तैयार किए जाएंगे। 
विज्ञापन


कानपुर स्थित रिजर्व बैंक कार्यालय में बीते तीन माह में सबसे ज्यादा 200 रुपये के नोटों की खेप उतरी। इन्हें एटीएम बूथों और बैंक शाखाओं तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक का निर्देश है कि पांच सौ की एक गड्डी देने के बजाय 200 की दो और सौ की एक गड्डी दी जाए। वहीं कानपुर के 40 फीसदी एटीएम को 200 रुपये के नोट के लिए तैयार किया जा चुका है।

दरअसल, नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने करेंसी की किल्लत खत्म करने के लिए दो हजार रुपये के नोटों की बंपर सप्लाई की थी। नतीजा यह हुआ कि किल्लत तो कम हुई, लेकिन लोगों की तिजोरी में पहुंचे नोट वापस नहीं आए। 

यह स्थिति नोटबंदी के छह माह बाद ही स्पष्ट हो चुकी थी। अमर उजाला ने बैंकों की पड़ताल के बाद बहुत पहले ही इसका खुलासा कर दिया था कि दो हजार रुपये के नोट बैंकों में लौट नहीं रहे हैं। 

रिजर्व बैंक ने नोटों की जमाखोरी को स्वीकार किया और एक साल पहले दो हजार रुपये के नोटों की छपाई कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि दो हजार के नए नोट की छपाई अब पूरी तरह बंद है। हालांकि इसे घोषित तौर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed