फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teams formed to arrest the murderer

Kanpur News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two teams formed to arrest the murderer
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी में किसान की डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून बह जाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कथरी निवासी नाहर सिंह (50) की हत्या के मामले के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मंगलवार को पुलिस ने आसपास के गांव के साथ रिश्तेदारियों में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इधर परिजनों ने मंगलवार रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन व ग्रामीण मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कीं। बता दें कि कथरी में घर के बाहर से शौच कर लौट रहे नाहर सिंह पर पड़ोसी ने रात में डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के बेटे आजाद ने अश्वनी पर डंडे से हमलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed