फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two students Failed in board exam and committed suicide

बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रा ने मां की साड़ी को बनाया मौत का फंदा, छात्र ने उठाया दर्दनाक कदम

Sun, 28 Apr 2019 09:09 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
two students Failed in board exam and committed suicide
डेमो पिक
यूपी में हरदोई जिले की बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसहर में बोर्ड परीक्षा में फेल होने से दुखी हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार देर शाम फांसी लगा जान दे दी। दूसरी घटना में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरलखुदा में फेल होने पर इंटर के छात्र ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसहर निवासी कल्पना (17) पुत्री रमेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलग्राम में कक्षा 10 की छात्रा थी। शनिवार को बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर कल्पना गुमसुम होकर कमरे में चली गई। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे देखने गए। कमरे में उसका शव मां की साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दोबारा फेल होने से आहत कल्पना ने उठाया दर्दनाक कदम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के पिता रमेश दो पुत्रों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह रविवार सुबह गांव पहुंचे। रमेश ने बताया कि पिछले साल भी कल्पना फेल हो गई थी। परिजनों ने हिम्मत बंधाकर उसकी हौसलाफजाई की और फिर से दाखिला कराया। क्या पता था कि दोबारा फेल होने से आहत कल्पना ऐसा कदम उठा लेगी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरलखुदा निवासी रजत (20) पुत्र कुलदीप लोनार स्थित राजबहादुर इंटर कॉलेज का छात्र था। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम जानने के लिए रजत पाली गया था। फेल होने से वह दुखी था। पाली से वापस आते समय गांव के पास बाग में उसने पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। रजत के पिता कुलदीप किसान हैं। रजत दो बहनों के बीच अकेला भाई था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed