फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two students died due to drowning in Yamuna

फतेहपुर: यमुना में डूबने से दो छात्रों की मौत, इंटर के छात्र ने तीन बालिकाओं को बचाया

Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two students died due to drowning in Yamuna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में डूब रहे किशोर को बचाने में इंटर का छात्र भी डूब गया। ग्रामीण गोताखोरों ने खोजबीन चालू की और करीब एक घंटे बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है। चांदपुर थाने के रिठवां गांव के करीब बीस लड़के, लड़कियां रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव किनारे यमुना नहाने गए थे। यहां गांव के सुंदरलाल रैदास का बेटा शैलेंद्र रैदास (19) इंटर प्रथम वर्ष का छात्र और रामदास रैदास का बेटा महेंद्र (15) कक्षा सात का छात्र भी गया था।
विज्ञापन


इन दोनों की यमुना में डूबने से मौत हुई है। शैलेंद्र के साथ ममेरा भाई प्रदीप भी था। प्रदीप ने बताया कि रिठवां गांव के रामकेश की साली रियंका (9), रामकिशोर की बेटी छोटी बिट्टी (10) व शीलू (8) यमुना के भंवर में फंसकर डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको बचाने के लिए शैलेंद्र यमुना में कूद गया। वह बारी-बारी से तीनों को बाहर निकाल लाया। उसके बाद महेंद्र को गहराई में डूबता देखकर पहुंचा। महेंद्र ने शैलेंद्र को पकड़ लिया। तभी शैलेंद्र तेज बहाव के कारण तैर नहीं पाया और वह भी महेंद्र के साथ गहराई में डूब गया।

गोताखोर खुशाली, छोट्टन बाबू, प्रदीप, सौरभ सिंह, शालू की मशक्कत से दोनों का एक घंटे बाद शव मिल सका। थानेदार संदीप तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

होनहारों की मौत से रिठवां गांव में मचा कोहराम
अमौली। यमुना में दो लोगों के डूबने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोते बिलखते दिखे। सभी की जुबान में शैलेंद्र की बहादुरी के चर्चे रहे। उसने अपनी जान गवांकर तीन बालिकाओं को बचाया।

शैलेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। घटना से मां छेद्दी का हाल बेहाल हो गया। शैलेंद्र के चार भाई हैं। उधर, दूसरे परिवार के महेंद्र रैदास की मौत से मां फूलमती का हाल बेहाल हो गया। वह भाइयों सचिन, धीरेंद्र, सूरज में तीसरे नंबर का था। दोनों के डूबने की खबर मिलते ही परिवार के लोग यमुना किनारे पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed