फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two soldiers line up in making the video of the couple viral

युगल का वीडियो वायरल करने में दो सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 20 Jun 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers line up in making the video of the couple viral
कानपुर देहात। प्लाट निर्माण देखने गए युवक-युवती का वीडियो बनाकर रुपये मांगने व सोशल मीडिया पर वायरल करने में फंसे चौकी के दोनों सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं। कार्रवाई के लिए एसपी ने जांच सीओ सदर को दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर की युवती ने एसपी को लिखे प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह 13 जून को माती रोड में निर्माणाधीन प्लाट देखने दोस्त के साथ गई थी। वहां बैठकर बातें कर रहे थे तभी तीन सिपाही आ गए। एक वर्दी में था दो सादे कपड़ों में थे। तीनों ने धमका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगे। सिपाहियों ने वीडियो डिलीट करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

साथ ही अश्लीलता शुरू कर दी। रुपये न देने पर दोनों को कोतवाली ले गए। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने उनके माता पिता को बुलाकर सौंप दिया था। इसके बाद सिपाहियों ने खुन्नस में वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने मामले में समझौता कराने की कोशिश की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी दोनों सिपाही देवेंद्र चाहर व ईशान खान को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से चौकी से रिलीव कर दिया गया है। वहीं सीओ सदर अरुण प्रताप ने बताया कि एसपी ने प्रकरण की जांच दी है। कार्रवाई के बाबत रिपोर्ट जल्द ही भेजी जाएगी।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की रही मुख्य भूमिका
कानपुर देहात। युवक-युवती का वीडियो बनाकर रुपये मांगने व वायरल करने मेें पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की भूमिका मुख्य रूप से बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो उक्त सिपाही ने ही चौकी के सिपाहियों को प्लाट में युवक-युवती के होने की जानकारी थी। जिसके बाद तीनों एक साथ पहुंचे थे और कारनामे को अंजाम दिया।

बता दें कि सिपाही को पूर्व में तत्कालीन एसपी अनुराग वत्स ने कई आरोपों पर लाइन हाजिर किया था। इसके बावजूद सिपाही लाइन में ड्यूटी करने के बजाय कोतवाली क्षेत्र में चक्कर लगाता रहता था। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed