{"_id":"63ea84f22e251d18ea00702d","slug":"two-smugglers-arrested-with-sandalwood-worth-50-lakhs-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 लाख की चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बोले- पुष्पा का नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 लाख की चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बोले- पुष्पा का नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या...
Tue, 14 Feb 2023 09:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:37 AM IST
सार
क्राइम ब्रांच और महाराजपुर पुलिस ने दो लोगों को चंदन की लकड़ी की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लाख की लकड़ी बरामद की है। आरोपी लक्जरी कार से चंदन की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्पा का नाम सुनकर फ्लावर समझा क्या... फायर है अपन। फिल्म पुष्पा के इस चर्चित डायलॉग को असल जिंदगी में उतारने वाले दो युवकों को जेल की हवा खानी पड़ी। क्राइम ब्रांच और महाराजपुर पुलिस ने दोनों को चंदन की लकड़ी की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 50 लाख की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी लक्जरी कार से चंदन की तस्करी करते थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने पुष्पा फिल्म के डायलॉग भी सुनाए। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली कि मध्य प्रदेश के रीवा से कानपुर होकर चंदन की लकड़ी कन्नौज ले जाई जा रही है। महाराजपुर हाईवे पर घेराबंदी कर पुलिस ने हॉन्डा सिटी कार को रोका तो उसमें चंदन की लकड़ी मिली।
विज्ञापन
कार में कन्नौज के शेखपुरा निवासी अनिल कुमार सिंह और बगिया फजल इमाम निवासी अमित कुमार जोशी थे। क्राइम ब्रांच ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुष्पा फिल्म देखकर दोनों ने चंदन की तस्करी शुरू की थी। फिल्म में हीरो दूध के टैंकर में चंदन की लकड़ी लेकर जाता था। इसी आइडिया पर वे भी लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े कार में रखकर तस्करी करने लगे थे।
चंदन की लकड़ी रीवा से कन्नौज ले जाकर फुटकर में बेच देेते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, उत्तर प्रदेश ट्रॉंन्जिट ऑफ रिमांड एंड अदर फोरेस्ट प्रोडयूसर रूल, एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने न सिर्फ पुष्पा फिल्म देखकर गैंग बनाने की बात कही। उस फिल्म में चंदन तस्कर पुष्पा का अभिनय करने वाले नायक अल्लू अर्जुन के डॉयलाग भी सुनाए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया।
ये हुई बरामदगी
- 152.100 किलोग्राम लकड़ी (बड़े पीस)
- 163.600 किलोग्राम लकड़ी (छोटे पीस)
- 1 होंडा सिटी कार
- 1270 रुपये नगद
- 152.100 किलोग्राम लकड़ी (बड़े पीस)
- 163.600 किलोग्राम लकड़ी (छोटे पीस)
- 1 होंडा सिटी कार
- 1270 रुपये नगद