फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two smugglers arrested with opium of 26 lakhs in fatehpur

फतेहपुर: नक्सलियों द्वारा पंजाब भेजी जा रही 26 लाख की अफीम पकड़ी, ट्रक चालक और क्लीनर गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jul 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
two smugglers arrested with opium of 26 lakhs in fatehpur
26 लाख की अफीम पकड़ी, ट्रक चालक और क्लीनर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थानाक्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा झारखंड से पंजाब भेजी जा रही अफीम की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने चालक और खलासी के तौर पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स टीम की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कल्यानपुर इंस्पेक्टर अनूप सिंह और लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मंगलवार शाम हाईवे पर गुगौली नहर पुल के पास झारखंड से पंजाब जा रहे ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन


ट्रक को पुलिस थाने ले आई। थाने में ट्रक के चालक झारखंड प्रांत के हजारीबाग सरौली कला निवासी श्याम सुंदर यादव पुत्र मेघनचंद्र और खलासी नितीश कुमार पुत्र कन्हई भुइंया भारती निवासी सिमरातरी थाना गिघौर जिला चतरा झारखंड से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती पर ट्रक के केबिन से एक किलो अफीम बरामद हुई। ट्रक की बॉडी को दोनों तरफ से कसने वाले सपोर्ट पाइप से भी भारी तादाद में अफीम बरामद हुई। खोखले पाइप के अंदर से अफीम के पाउच भरे थे। करीब 26 किलो माल बरामद हुआ। अफीम की कीमत पंजाब में एक लाख रुपये प्रति किलो है।

चालक ने कबूला कि उसे 20 हजार रुपये माल पहुंचाने के मिलते हैं। खाली ट्रक में ही माल छिपाकर ले जाते हैं। झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अफीम की खेती होती है। नक्सली ही यहां से देश भर में अफीम की तस्करी करते हैं और इस कारोबार से इनका सीधा संबंध है।

ट्रक चालक ने बताया कि उन्हें ट्रक मालिक जब लोडिंग पर भेजते हैं तो नक्सली ट्रक ले लेते हैं और माल लोडिंग के बाद ट्रक सौंप देते हैं। उनका काम माल पंजाब तक पहुंचाना है। इस दौरान ट्रक मालिक के कहने पर मोबाइल भी बंद कर देते हैं। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक व चालक, खलासी तस्करी का काम करते मिले हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

तीन बार थरियांव में हो चुकी कार्रवाई 
एक माह पहले थरियांव पुलिस ने तीन बार खाली ट्रकों से नारकोटिक्स विभाग की टीम के साथ अफीम पकड़ी थी। जिले में अफीम पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। पहले करीब डेढ़ क्विंटल माल बरामद हुआ था। नारकोटिक्स टीम झारखंड से बड़े अफीम तस्कर डॉगी को पकड़ कर लाई थी।

उसने थरियांव थाने में पहले से खड़े ट्रक से दोबारा अफीम बरामद कराई थी। यह लोग ट्रक में कभी स्टेपनी तो कभी टायरों में अफीम भरकर ले जाते थे। हर बार ट्रक में अफीम रखने की नई जगह खोजते हैं। ट्रक मॉडीफाई भी किया जाता है और नई जगह बनाकर इसमें अफीम रखी जाती है। जिले में अफीम रिकवरी के इस चौथे मामले ने जिला पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed