फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two sisters who disappeared from their mother's rebuke, found in 24 hours

Kanpur News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से लापता हुईं दो सगी बहनें, 24 घंटे में मिलीं

Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two sisters who disappeared from their mother's rebuke, found in 24 hours
बसरेहर । एक गांव में मां की डांट से नाराज़ होकर घर से लापता हुईं दो सगी बहनों को बसरेहर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी की मां ने बताया दोनों किशोरियां शुक्रवार सुबह स्कूल जाने की कहकर घर से निकली थीं, लेकिन छुट्टी के बाद भी जब घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो देर शाम परिजनों ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें गठित कर सर्विलांस सेल और ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से लगातार खोजबीन की गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया।पूछताछ में दोनों ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़ने की बात बताई है। परिजनों को सूचना देकर दोनों किशोरियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed