फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two ROBs being constructed in the district are hanging fire

Kanpur News: जिले में बन रहे दो आरओबी लटके

Thu, 27 Mar 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two ROBs being constructed in the district are hanging fire
कानपुर देहात। जिले में बन रहे दो रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) तय समय पर नहीं बन पाए हैं। कंचौसी में दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट बनाया जा रहा आरओबी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाने की वजह से लटक गया है। इसके लिए रानेपुर व बान के 36 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। मुआवजे की मांग को लेकर किसान हाईकोर्ट चले गए हैं। सात सालों में केवल 25 फीसदी ही काम हो पाया है। वहीं, पुखरायां में कानपुर-झांसी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी का काम सुस्त गति से हो रहा है। एक साल दस माह पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अभी तक 70 फीसदी ही काम हो पाया है।
विज्ञापन




.............



मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, आरओबी का काम रुका



झींझक। कंचौसी में रेलवे ओवर ब्रिज में रानेपुर व बान के 36 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। कार्यदायी संस्था नियमानुसार सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दे रही है, मगर किसान अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस वजह से अगस्त 2018 में शुरू हुआ काम लटक गया है। करीब आठ माह पहले पिलर के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। करीब 47.85 करोड़ रुपये से 900 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाना है। कुल 22 पिलर बनाए जाने हैं। अभी तक केवल 12 पिलरों पर काम हो रहा है। इस तरह करीब 25 फीसदी ही काम हो पाया है। (संवाद)
विज्ञापन




............



वर्जन....



किसानों की जमीन हस्तांतरण के विवाद में काम कई साल तक रुका रहा। किसानों से वार्ता के कई प्रयास विफल हो गए। अब पिलर बनाए जा रहे हैं, मगर किसान तय मुआवजा लेने के लिए तैयार नहीं हैं। किसान सहमत हो जाएं तो पुल के निर्माण में गति आ जाएगी। - सागर, सहायक अभियंता सेतु निर्माण निगम इटावा इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन




------



पुखरायां में पुल निर्माण में सुस्ती हावी, 70 फीसदी ही हो पाया काम
दिसंबर 2024 में पूरा हो जाना काम




पुखरायां। झांसी-कानपुर रेल रूट पर भोगनीपुर के पास हलधरपुर क्रॉसिंग पर आरओबी का कार्य धीमी गति से हो रहा है। 58 करोड़ रुपये से 700 मीटर लंबे आरओबी का काम मई 2023 में शुरू कराया गया है। तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इसका शिलान्यास किया था। दिसंबर 2024 में आरओबी का कार्य पूरा हो जाना था, लेकिन काम अधूरा है। ढलान मार्ग पर पुराई का कार्य चल रहा है। अभी तक करीब 70 फीसदी काम हो पाया है।

इधर, रेलवे ट्रैक के ऊपर मुख्य सेतु का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं, बुधवार को दोपहर दो बजकर 35 मिनट से से 4 बजकर 35 तक ब्लॉक लेकर ट्रैक के ऊपर पुल के निर्माण का कार्य कराया जाता रहा। इस दौरान रोड पर वाहनों की लाइन लगी रही। बीच में गेट खोलकर छोटे वाहनों को निकाला जाता रहा। ट्रैक के बाद अगल-बगल पुल का निर्माण होना है। दोनों तरफ पुराई कर ढलाई का कार्य चल रहा है। इसमें अभी दो माह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed