{"_id":"617da7cb0017a6167624281e","slug":"two-quintals-of-adulterated-khowa-destroyed-nine-tins-of-vegetable-oil-and-milk-powder-seized-akbarpur-news-knp6614094179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्विंटल मिलावटी खोया कराया नष्ट, नौ टीन वनस्पति तेल व मिल्क पाउडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्विंटल मिलावटी खोया कराया नष्ट, नौ टीन वनस्पति तेल व मिल्क पाउडर जब्त
Sun, 31 Oct 2021 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में नमूना भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बरिगौं में छापामारी कर एक खोया भट्टी से दो क्विंटल मिलावटी खोया नष्ट कराया। यहां से टीम ने नौ टीन वनस्पति तेल व मिल्क पाउडर जब्त किया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बरिगौं में छापा मारा। यहां पवन कुमार की खोया भट्टी से खोया, वनस्पति तेल व मिल्क पाउडर के पांच नमूने लिए।
इसके बाद टीम ने दो क्विंटल खोया नष्ट कराया तथा नौ टीन वनस्पति तेल व मिल्क पाउडर जब्त कर लिया। वहीं रसूलाबाद के ताजपुर में मोहित, रणवीर व सुनील पांडेय की खोया भट्टी ने खोया का एक-एक नमूना भरा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमांशु सचान ने अकबरपुर में विश्वनाथ गुप्ता की दुकान से गट्टे का नमूना भरा। अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बरिगौं में मिलावटी खोया का काम होने की सूचना मिली थी।
इस पर कार्रवाई की गई। शनिवार के अभियान के दौरान कुल नौ नमूने भरे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।